लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार दिनांक 09 नवम्बर, 2020 को वर्चुअल माध्यम से वाराणसी की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा इस आयोजन में सम्मिलित होंगे।
वर्तमान में जनपद वाराणसी में लगभग ₹9 हजार करोड़ की 135 परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं। अब तक आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी द्वारा वाराणसी के लिए ₹8,500 करोड़ लागत की 157 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया जा चुका है।
जनपद वाराणसी में बीएचयू कैंसर सेन्टर व लहरतारा कैंसर सेन्टर का निर्माण कराया गया है। इन दोनों चिकित्सालयों में अब तक 03 लाख से अधिक रोगियों का इन्वेस्टिगेशन व हजारों रोगियों का रजिस्ट्रेशन, सर्जरी, कीमोथेरेपी, रेडियोथेरिपी व रेडियो डाइग्नोसिस किया जा चुका है।