Home / वसीम रिज़वी को जान से मारने की धमकी देने वाले ने मांगी माफी।

वसीम रिज़वी को जान से मारने की धमकी देने वाले ने मांगी माफी।

Spread the love

पिछले दिनों शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी को जान से मारने की धमकी ऑडियो के जरिए दी गई थी जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई।
शायद उसे नवयुवक का जमीर जागा उसे अपनी गलती का एहसास हुआ उसके बाद उसमें वसीम रिजवी से लिखित तौर पर भी माफी मांगी ऑडियो रिकॉर्डिंग भेज कर भी माफी मांगी और व्हाट्सएप के जरिए भी माफी मांगी।
सवाल यह उठता है कि आखिर ऐसी कौन सी वजह है जिससे यह नौजवान छोटी-छोटी बातों पर इतना तैश में आकर गलत रास्ते पर जाते हैं और गलत बोलने और करने की कोशिश करते हैं।
राजस्थान के नौजवान के जरिए माफी मांगने से मांगे जाने की बात को वसीम रिजवी ने आज एक वीडियो जारी करके बताया। वसीम रिजवी ने कहा कि नौजवान जो गलत रास्ते पर चले जाते हैं भटक जाते हैं उनके अंदर धार्मिक उन्माद पैदा हो जाता है यह सब कट्टरपंथी मुल्लों के द्वारा दिए गए भाषणों का नतीजा है जो नौजवानों को गलत रास्ते पर ले जाते हैं।
उन्होंने कहा कि नौजवान जिस तरीके से गलत रास्ते पर चले जाते हैं और धार्मिक सद्भावना प्यार मोहब्बत का पैगाम छोड़कर आतंकवाद के रास्ते पर बढ़ते हैं इसे उनको खुद ही भुगतना होगा।
वसीम रिजवी ने यह भी बताया कि उनकी किसी से दुश्मनी नहीं है नौजवान के मुस्तकबिल और भविष्य को ध्यान में रखते हुए उन्होंने कोई भी कानूनी कार्रवाई न करने का फैसला किया है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *