समग्र क्रांति के नेता लोकनायक जयप्रकाश नारायण के द्वारा सुरु की गई सम्पूर्ण क्रांति अभी अधूरी है जिसे पूरा करने के लिए हम सभी समाज व राष्ट्र के जागरूक के लिए सभी साथी कृति संकल्प है । जयप्रकास नारायण जी ने कहा था कि राजनैतिक आर्थिक सामाजिक सांस्कृतिक बौद्धिक, शैक्षणिक व आध्यात्मिक सहित सातो क्रांतियों को मिलाकर सम्पूर्ण क्रांति होती है, ये उद्द्गार ब्यक्त करते हुए आज 120 वी जयंती के अवसर पर जे पी इंटरनेशनल सेन्टर लखनऊ में उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए सोसलिष्ट फाउंडेशन के राष्ट्रीय समन्वयक श्री ओंकार सिंह जी ने कहा । उक्त अवसर पर डा. सर्वजीत सिंह, श्री योगेन्द्र उपाध्याय जी, श्री अजय कुमार पाण्डेय जी चेयरमैन- कृषि उद्यमी कृषि विकास चैम्बर उत्तर प्रदेश, व प्रांतीय महामंत्री अवध (भारत तिब्बत सहयोग मंच उत्तर प्रदेश), श्री विक्रम सिंह चन्देल जी महामंत्री लखनऊ भारत तिब्बत सहयोग मंच, श्री जयप्रकास वर्मा जी प्रदेश महामंत्री राष्ट्रीय लोकदल उत्तर प्रदेश, श्री राहुल सिंह (सोशल एक्टिविस्ट) प्रदेश महामंत्री भारतीय किसान यूनियन लोकतांत्रिक उत्तर प्रदेश आदि साथियों ने लोकनायक जय प्रकाश नारायण जी की जयन्ती पर अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया एंव उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया ।


