Home / लॉक डाउन में हुए नुकसान के बाद मिलनी चाहिये छूट

लॉक डाउन में हुए नुकसान के बाद मिलनी चाहिये छूट

Spread the love

लखनऊ उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अशोक सिंह ने लखनऊ नगर निगम की कार्यप्रणाली पर हमला बोलते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते हुए लॉक डाउन में व्यापारियों व आम गृहकर दाताओं के समक्ष रोजी रोटी का संकट रहा है आज भी व्यापार व जनता रोजी रोटी के संकट के दौर से गुजर रही है उसके बाद भी नगर निगम की कार्यप्रणाली व्यापारी व जनता को कोई राहत देने के स्थान पर ग्रहकर व वाणिज्य प्रतिष्ठान कर वसूलने व रिकवरी नोटिस देकर उनका उत्पीड़न कर रही है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अशोक सिंह ने कहा कि कोरोना काल मे चैपट हुए व्यापार से व्यापारियों की कमत टूट चुकी है व्यवसाय अभी भी संकट के दौर से गुजर रहा है आमजनता भी रोजी रोटी के संकट से दो चार है उसकी स्थित ग्रहकर अदा करने की नही है यही नही घरों बाजारों से से कूड़ा एकत्रित कराने व उठाने के लिये मासिक दर में बढोत्तरी करके लखनऊ नगर निगम उत्पीड़न कर रहा है जबकि उसे कोरोना काल से संकट में चल रहे शहरियों को राहत देनी चाहिये।

उन्होने मांग करते हुए कहा कि पिछले वर्ष के समस्त करों की देयता में शत प्रतिशत की राहत देने का काम करे नगर निगम लखनऊ को इस दिशा में तत्काल कदम उठाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *