Home / ला मार्टिनियर गर्ल्स कॉलेज के 150 साल पूरे होने पर हुए विभिन्न कार्यक्रम

ला मार्टिनियर गर्ल्स कॉलेज के 150 साल पूरे होने पर हुए विभिन्न कार्यक्रम

Spread the love

लखनऊ 27 /11/ 2019 लामार्टीनियर गर्ल्स कॉलेज के डेढ़ सौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी उपलक्ष्य में मंगलवार को ब्रेकिंग द बैरियर्स संवाद का आयोजन किया गया जिसमें देश की महान हस्तियों ने शिरकत की। इसमें देश की पहली महिला कमांडो प्रशिक्षक डॉ सीमा राव , फिल्म निर्देशिका, निर्माता अर्चना कपूर, सिविल सेवा की पूर्व अधिकारी आभा सिंह, फिल्म निर्देशक हंसा थपलियाल आदि उपस्थित थी। बच्चों को संबोधित करते हुए डॉ सीमा राव ने कहा कि अपने शोषण के खिलाफ खुल कर विरोध करना चाहिए और हमें अपनी कमजोरियों से भागने के बजाय उसे अपनी मजबूती बनाना चाहिए।
पूर्व सिविल सेवा अधिकारी आभा सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही हमारा सबसे बड़ा हथियार है जिसके जरिए हम अपना जीवन बिता सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *