करनैलगंज/गोण्डा – विगत दो सप्ताह से लापता 75 वर्षीय बुजुर्ग का शव शुक्रवार को सरयू नदी में उतराता दिखा, सूचना पर पहुँची कोतवाली पुलिस ने शव को निकलवाकर पीएम हेतु भेज दिया। प्राप्त जानकारी के मुताविक तहसील क्षेत्र के परसपुर थानांतर्गत अकोहरी गॉंव निवासी बच्चालाल पुत्र हीरालाल विगत 25 दिसम्बर से घर से गायब थे और परिजनों द्वारा इसकी गुमसुदगी परसपुर थाने में दर्ज कराई गई थी। तमाम खोजबीन के बाद उसकी कोई जानकारी नही हो पाई। इसी दौरान शुक्रवार को एक व्यक्ति का शव कटराघाट स्थित सरयू नदी में उतराता दिखाई पड़ा जिसकी शिनाख्त बच्चालाल के रूप में हुई। मामले की सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक सन्तोष सिंह तथा वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनय यादव अपने दल बल के साथ मौके पर पहुँच गये,तथा शव को नदी से निकलवाकर पीएम हेतु गोण्डा भेज दिया। वहीं प्रभारी निरीक्षक सन्तोष सिंह ने बताया कि शव को नदी से निकलवाकर पीएम हेतु भेजा गया है उसके गायब होने की गुमसुदगी परसपुर थाने में दर्ज है।