ललिता पवार (18 अप्रैल 1916 – 24 फरवरी 1998) एक प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री थीं, जो बाद में चरित्र अभिनेत्री के रूप में प्रसिद्ध हुईं, उन्होंने हिंदी , मराठी और गुजराती सिनेमा में 700 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया । उनके पास 70 साल से अधिक के सबसे लंबे अभिनय करियर का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड है ।इनको अनाडी के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है । उन्होंने भालजी पेंढारकर द्वारा बनाई गई नेताजी पालकर (1938) , न्यू हाना पिक्चर्स की संत दामाजी , नवयुग चित्रपट की अमृत जैसी हिट फिल्मों में अभिनय किया।
उनकी अन्य यादगार भूमिकाएँ अनारी (1959), श्री 420 और मिस्टर एंड मिसेज 55
रामानंद सागर के टेलीविजन महाकाव्य धारावाहिक “रामायण “में मंथरा की भूमिका में थीं ।
मंदिर के बाहर पैदा हुई थीं ललिता पवार, एक थप्पड़ ने ग्लैमरस ऐक्ट्रेस से बना दिया सबसे ‘बदमाश सास’
ललिता,हिंदी सिनेमा का वह हीरा थीं, जिसने अपनी चमक से फिल्मी पर्दे के साथ-साथ दुनिया में रोशनी फैलाई, लेकिन निजी जिंदगी में बहुत दुख झेले।
18 अप्रैल को ललिता पवार जी को जन्मदिन पर नमन????




