Home / लगातार 21वें दिन एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी

लगातार 21वें दिन एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी

Spread the love

देश में पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। लगातार 21वें दिन यानी आज (शनिवार) एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, आज दिल्ली में पेट्रोल पर 25 पैसे प्रति लीटर और डीजल पर 21 पैसे प्रति लीटर इजाफा हुआ है। जिसके बाद राष्ट्रीय राजधानी में एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 80.38 रुपये और डीजल के लिए 80.40 पैसे चुकाने होंगे। शुक्रवार को पेट्रोल पर 21 पैसे प्रति लीटर और डीजल पर 17 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी।
गौरतलब है कि 7 जून से पेट्रोलियम कंपनियों ने आज शनिवार तक लगातार 21वें दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की है। इससे पहले 82 दिनों तक इनकी कीमतों में कोई इजाफा नहीं किया गया था। यह पहली बार है कि दिल्ली में डीजल पेट्रोल से भी महंगा बिक रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *