Home / लखनऊ हज हाउज़ बना कोविड केयर सेण्टर

लखनऊ हज हाउज़ बना कोविड केयर सेण्टर

Spread the love

08 जुलाई,
लखनऊ जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश अचानक सरोजनी नगर स्थित हज हाउज का निरीक्षण करने पहुंचे। वहां उन्होंने हज हाउज़ में बने हुये हाॅल्स, डाॅरमेट्री, सेपरेट रूम, काॅरीडोर आदि का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने जनपद लखनऊ में एसिम्टोमेटिक कोविड पेशेंट की बढ़ती संख्या के ध्यान पूर्वक निरीक्षण के दौरान ही हज हाउज़ को कोविड-19 हेतु मेडिकल एण्ड हेल्थ केयर सेण्टर के रूप में विकसित करने के निर्देश अधिकारियों को दिये।
उन्होंने कहा कि हज हाउज़ में एक सप्ताह  के अन्दर अलग-अलग हाॅल्स में क्लोदिंग पार्टिशन कराते हुए 1000 बेड लगवा दिये जाये। आगामी 2 दिन के अन्दर पूरे परिसर की समुचित सफाई कराये जाने हेतु जोनल अधिकारी नगर निगम को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि रोगियों को अलग-अलग रखे जाने हेतु निर्धारित प्रोटोकाॅल के अनुसार तय की गई दूरी पर बेड लगवाये जाये और उनके बीच में पार्टीशन करा दिया जाये।
रोगियों के पौष्टिक आहार हेतु कैटरिंग की व्यवस्था भी सुनिश्चित करा ली जाये ताकि यहां पर लाये जाने वाले रेागियों को तीनों समय समुचित पौष्टिक आहार मुहैया कराया जा सके और उनकी समुचित देखभाल की जा सके। उन्होंने कोविड केयर सेण्टर के संचालन के दौरान नियमित सेनेटाइजेशन और साफ-सफाई के लिए अभी से व्यवस्थाये निर्धारित किये जाने के निर्देश उप जिलाधिकारी, सरोजनी नगर व जोनल अधिकारी नगर निगम को दिये।
जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुये कहा कि पूरे परिसर में स्वच्छ पेयजल की निर्बाध आपूर्ति के लिए आगामी 2 दिन के अन्दर व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाये, ओवरहेड टैंक को साफ करा लिया जाये और वार्ड तक पेयजल आपूर्ति सुचारू रखने की व्यवस्था कर ली जाये। यहां पर अभी 200 बेड लगाये जा चुके हैं। जिलाधिकारी ने लगाये गये बेड की गुणवत्ता को भी देखा। उन्होंने ऐसे हाॅल्स को उपयोग किये जाने के निर्देश दिये हैं, जहां पर वेंटिलेशन की पर्याप्त व्यवस्था उपलब्ध हैं।
उन्होंने हज हाउस में जगह-जगह पर एकत्र निष्प्रयोज्य सामग्री पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुये जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को 2 दिन के अन्दर परिसर से निष्प्रयोज्य सामग्री हटवाने के निर्देश भी दिये। साथ ही थानाध्यक्ष, सरोजनी नगर को पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती किये जाने हेतु निर्देशित भी किया।
निरीक्षण में उप जिलाधिकारी, सरेाजनी नगर प्रफुल्ल त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *