Home / लखनऊ शहर कांग्रेस कमेटी ने की वाल्मीकि मंदिर में हाथरस की बिटिया के इंसाफ के लिए प्रार्थना सभा

लखनऊ शहर कांग्रेस कमेटी ने की वाल्मीकि मंदिर में हाथरस की बिटिया के इंसाफ के लिए प्रार्थना सभा

Spread the love

लखनऊ में आज महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान ने हुसैनाबाद
स्थित हाता सितारा बेगम वाल्मीकि मंदिर में हाथरस की बिटिया के इंसाफ के लिए प्रार्थना सभा हुयी। प्रार्थना सभा में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू सहित विधान मंडल दल की नेता श्रीमती आराधना मिश्रा ‘मोना’ और विधान परिषद दल के नेता श्री दीपक सिंह भी शामिल हुए।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने प्रार्थना सभा में कहा कि हाथरस की बेटी के इन्साफ के लिए पूरी कांग्रेस पार्टी प्रतिबद्ध है। उन्होंने आगे कहा कि हाथरस की बिटिया के साथ हुए गैंगरेप और मृत्यु के बाद शव न दिये जाने की घटना हमें बर्बर युग की याद दिलाता है। उन्होंने आगे कहा कि एक घमंडी सत्ता मासूम बच्चों के मृत शरीरों पर अपनी ताकत का प्रदर्शन कर रही है। अन्याय को रोकने के बजाय खुद अन्याय कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू ने आगे कहा कि महिलाओं के लिए एक सुरक्षित समाज जहाॅं वे आजादी से रह सके और एक गरिमामयी जीवन जी सकें के लिए कंाग्रेस पार्टी हमेशा संघर्षरत रहेगी।
प्रार्थना-सभा में उत्तर प्रदेश कंाग्रेस विधान मंडल दल की नेता श्रीमती आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने कहा कि उत्तर प्रदेश महिलाओं के लिए सर्वाधिक असुरक्षित प्रदेश हो गया है। गैंगरेप सहित छेड़-छाड़ और बलात्कार के मामले में उत्तर प्रदेश टाॅप पर है। प्रदेश की योगी सरकार दोषियों को दंड देने के बजाय एफ.आई.आर. लिखने में आठ-आठ दिन लगा रही है। हाथरस की गैंगरेप पीड़ित दलित बिटिया समुचित इलाज के अभाव में दम तोड़ देती है। योगी सरकार कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं कर रही है बल्कि खबरों को मैनेजमैन्ट के जरिये दबाना चाहती है। योगी की टीम 11 महिलाओं पर होने वाले अपराधों का गलत डाटा मीडिया में भेज कर जनता को गुमराह कर रही है। आने वाले वक्त में प्रदेश की जनता इस अन्याय के लिए माकूल जवाब देगी।
प्रार्थना सभा में प्रदेश के संगठन सचिव अनिल यादव जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी जगदीश बाल्मीकि रमाशंकर बाल्मीकि डॉ शहजाद आलम संजय कश्यप, मनोज तिवारी शैलेंद्र तिवारी रईस अहमद के.के.आनंद राजू बाल्मीकि अशोक बाल्मीकि आरबी सिंह योगेश्वर सिंह माता प्रसाद अजय वर्मा अरशी रजा मोहम्मद शरीफ मोहम्मद हारून दिनेश दीक्षित रितेश बाल्मीकि इरफान शेख फैयाज अली सुरेंद्र सक्सेना आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *