Home / जिलाधिकारी ने दिलाया बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं की शपथ

जिलाधिकारी ने दिलाया बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं की शपथ

Spread the love

शादाब हुसैन
बहराइच। गाॅधी जयन्ती के अवसर पर आज जिलाधिकारी शम्भु कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों एवं गणमान्य जनों को बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं की शपथ दिलायी। इसके उपरान्त अपर जिलाधिकारी, मुख्य राजस्व अधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट व अन्य अधिकारियों के साथ बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं हस्ताक्षर अभियान के अन्तर्गत हस्ताक्षर भी किया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी जयचन्द्र पाण्डेय, मुख्य राजस्व अधिकारी प्रदीप कुमार यादव, नगर मजिस्ट्रेट जय प्रकाश, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट राम आसरे वर्मा, एनआईसी के तकनीकी निदेशक एसएएच रिजवी, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार सिह, कलेक्ट्रेट एवं कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *