लखनऊ की ऐतिहासिक टीले वाली मस्जिद में जुम्मे की नमाज से पहले शाही इमाम मौलाना सैयद फजलुल मन्नान रहमानी ने ईरान पर इजरायल के हमलों की निंदा करते हुए ज़ालिमों के खिलाफ़ बेबाक ख़िताब दिया। नमाज के बाद नमाजियों के साथ ईरान की सलामती और खुशहाली के लिए विशेष दुआ की गई। मौलाना ने इजरायल की कार्रवाइयों को निंदनीय बताते हुए एकजुटता का आह्वान किया।
वहीं, ऐशबाग ईदगाह में जुम्मे की नमाज के बाद इस मुद्दे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई, जिसे लेकर पुराने लखनऊ में चर्चा गर्म है।
लखनऊ: टीले वाली मस्जिद में ईरान की सलामती के लिए विशेष दुआ, ऐशबाग ईदगाह में ज़ालिमों के खिलाफ़ प्रतिक्रिया नहीं




