Home / प्रदेश और केंद्र की सरकार चेहलुम के बारे में स्पष्ट राय दे।

प्रदेश और केंद्र की सरकार चेहलुम के बारे में स्पष्ट राय दे।

Spread the love

ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता मौलाना डॉक्टर यासूब अब्बास ने आज एक वीडियो जारी करके अपने बयान में कहा के केंद्र एवं प्रदेश की सरकार चेहलुम को लेकर बिल्कुल खामोश है।

उन्होंने कहा कि मोहर्रम के अवसर पर ताजिया उठने की अनुमति नहीं दी गई और बयान दिलवा दिए गए लेकिन ताजिया कब उठेगा इस बारे में स्थिति अभी भी स्पष्ट नहीं की गई।
मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि कौम में ग़म और गु़स्सा भरा हुआ है।

चेहलुम को बहुत ही कम दिन रह गए हैं। लेकिन सरकार चेहलुम के बारे में कोई दिशा निर्देश जारी नहीं कर रही है। उन्होंने सरकार से अपील की है कि इस बारे में स्पष्ट निर्देश दें। मौलाना ने कहा कि बैतूलमाल के इमामबाड़े में जिस तरह से प्रशासन ने ताला डाल दिया उसकी जितनी निंदा की जाए कम है।
उन्होंने सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि सरकार दोहरी पॉलिसी ना अपनाएं जिस तरह से पंडालों की इजाजत दी गई है उसी तरह चेहलुम की इजाज़त भी दी जाए।

मौलाना ने कहा कि पूरा बाज़ार लोगों से भरा हुआ है। कहीं सोशल डिस्टेंसिंग नहीं है ।लोग एक दूसरे पर चढ़े जा रहे हर तरफ जाम लगा हुआ है भीड़ से मार्केट भरी हुई है लेकिन सरकार और पुलिस निष्क्रिय है। लेकिन जैसे ही किसी इमामबाड़े या दरगाहों पर मजलिस मातम शब्बेदारी होती है पुलिस वहां पर पहुंच जाती है।
उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से तुरंत चेहलुम के अवसर पर उचित दिशा निर्देश जारी करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *