लखनऊ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्यों की टीम ने लखनऊ में स्थित अधिकतम यतीम ख़ानो का निरीक्षण किया।
जिनमें मुमताज़ इंटर कालेज व कालेज के परिसर में स्थित यतीमखाना, शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड द्वारा संचालित आल इंडिया शिया यतीम खाना व ब्लू हेवन छात्रावास रहे।
यहां फैली अनियमितताएँ देख आयोग की सदस्य डॉ प्रीति वर्मा व सुश्री सुचिता ने संबंधित अधिकारियों को नियमों का सख़्ती से पालन करने और बच्चो को तत्काल गर्म कपड़े मुहैया कराने के निर्देश दिये।
ब्लू हेवन छात्रावास मे नियमों से आंख मूंदकर 10 साल से कम 18 साल से ऊपर के बच्चों को एक साथ रखे जाने का मामला सामने आया है। जो पूर्णतया नियम के विरुद्ध है।
डॉ प्रीति वर्मा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान पता चला है कि शहर में सरकार की अनुमति के बिना कई यतीमखाने व छात्रावास चल रहे है। छात्रावासो में दूसरे देशो व राज्यों जैसे नेपाल, कश्मीर बिहार मध्य प्रदेश आदि के नागरिक नियम विरुद्ध रह रहे है। राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की टीम में जयपाल वर्मा, संगीता शर्मा ,सुधारानी, रिचा खन्ना भी मौजूद थी