Home / लखनऊ की बीकेटी विधानसभा में “गृहिणी सहायता अभियान” जारी है। : ललन कुमार

लखनऊ की बीकेटी विधानसभा में “गृहिणी सहायता अभियान” जारी है। : ललन कुमार

Spread the love

 

लखनऊ, 23 जून 2021 |  देश में बढती महँगाई के कारण महिलाओं को घर चलाने में काफ़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं की समस्याओं को समझने एवं उन्हें उचित सहायता प्रदान करने हेतु उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया संयोजक ललन कुमार द्वारा इस माह की शुरुआत में “गृहिणी सहायता अभियान” का शुभारम्भ किया गया। इस अभियान के तहत 3 माह के अन्दर बीकेटी विधानसभा की लगभग 60000 महिलाओं से संपर्क करने का लक्ष्य रखा गया है।

ललन कुमार की लगभग 40-45 महिलाओं की टीम द्वारा 4 जून से प्रारम्भ हुए इस अभियान में 7000 से अधिक महिलाओं के घर पहुँचकर उनसे बात कर उनकी समस्याओं पर चर्चा की गयी। अब तक 60 से अधिक गाँवों को कवर किया जा चुका है।

ललन कुमार ने बताया कि “इस अभियान के तहत हजारों महिलाओं से संपर्क कर रहे हैं। महिलाओं से हो रही चर्चा से यह ज्ञात हुआ कि बढती महँगाई से उनका जीवन कठिन हो गया है। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों से ज़रूरत की वस्तुओं के दाम बढे हैं जबकि कमाई के साधन घट रहे हैं। गैस सिलिंडर महँगा होने की वजह से महिलाएँ चूल्हा जलाने पर मजबूर हैं। गाँव की हजारों महिलाओं को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ नहीं मिला है।  प्रधानमंत्री जी की यह योजना ज़मीन पर शून्य है।

उन्होंने बताया कि यह अभियान पूरा होने के बाद महँगाई के विरुद्ध महिलाओं की आवाज़ सरकार तक पहुँचाई जाएगी। साथ ही निजी स्तर पर महिलाओं की हर संभव सहायता की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *