रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने नाटो देशों को सख्त चेतावनी दी है। रूसी राष्ट्रपति ने कहा है कि अगर NATO की ओर से यूक्रेन को रूस के खिलाफ लंबी दूरी की मिसाइलों के इस्तेमाल की इजाजत दे देने की सूचना मिल उन्होंने कहा कि नाटो के इस कदम को वो उनके युद्ध में सीधे प्रवेश की तरह देखेंगे। पुतिन का ये बयान ऐसे वक़्त आया है जब अमेरिका और पश्चिमी देश यूक्रेन के लिए लंबी दूरी की हथियार प्रणालियों के उपयोग पर प्रतिबंध हटाने का संकेत दे रहे हैं। ये मिसाइल यूक्रेन को अमेरिका की ओर से दी गई हैं। पुतिन का मानना है कि यूक्रेनी सेना नाटो की सहायता के बिना लंबी दूरी की मिसाइल का इस्तेमाल करने में सक्षम नहीं है।
रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने दी NATO को चेतावनी




