पंजाब कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद श्री राहुल गांधी ने आज सिखों के प्रमुख तीर्थस्थल स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका और वाहेगुरु का आशीर्वाद लिया।
सिख धर्म के संस्थापक श्री गुरु नानकदेव जी ने दुनिया भर की यात्रा करने के साथ सभी प्रमुख धर्मों के तीर्थस्थलों की भी यात्रा की थी। उन्होंने भेदभाव, नफरत, आपसी फूट व हिंसा के खिलाफ सत्य, धर्म, करुणा, अहिंसा, मानवता और सामाजिक एकता का संदेश दिया था। हमारे सभी धर्म इन मूल्यों को आगे बढ़ाने की बात करते हैं और भारत जोड़ो यात्रा भी आज इन्हीं मूल्यों को लेकर चल रही है।
वाहे गुरु जी दा खालसा, वाहे गुरु जी दी फतह!




