9 मार्च को मरकज़ी शिया चाँद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ़ अब्बास नकवी साहब की भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके लखनऊ आवास पर विशेष मुलाक़ात की।
इस मौक़े पर मौलाना सैफ अब्बास ने अपनी शिया कम्युनिटी के लिये भारत के किसी भी राज्य में गवर्नर का पद किसी योग्य शिया समुदाय के व्यक्ति को देने की माँग रखी। इसके अतिरिक्त उन्होंने अपने समुदाय से जुड़ी कई समस्याओं को रक्षा मंत्री के समक्ष रखा।
माननीय जी ने उनके सुझावों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करके कार्यवाही की बात की। इस मुलाक़ात की अच्छी बात यह रही कि मौलाना साहब के द्वारा पूरे मुस्लिम समाज का पक्ष रखने की महत्वपूर्ण कोशिश की।इस मौके पर अम्बर फाउंडेशन के चेयरमैन वफ़ा अब्बास मौजूद रहे।





