अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) की विजेता और उपविजेता टीम को इनाम के तौर पर मिलेनी वाली राशि का ऐलान कर दिया है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच WTC का फाइनल साउथैम्पटन में 18-22 जून तक खेला जाएगा.
भारत और न्यूजीलैंड में से कोई एक विजेता और उपविजेता होगा. हालांकि अगर मैच का नतीजा नहीं निकलता है तो दोनों टीमों को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया जाएगा. आईसीसी से जारी बयान के मुताबिक, ‘भारत और न्यूजीलैंड के बीच बहुप्रतीक्षित आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के विजेता को आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप गदा के साथ 16 लाख डॉलर पुरस्कार (लगभग 11.72 करोड़ रुपये) के तौर पर मिलेगा.’