Home / ससुराल में पत्नी को लगी चोट के लिए पति ही जिम्मेदार। सुप्रीम कोर्ट

ससुराल में पत्नी को लगी चोट के लिए पति ही जिम्मेदार। सुप्रीम कोर्ट

Spread the love

सुप्रीम कोर्ट ने ने सोमवार को अपनी पत्नी से मारपीट करने वाले एक शख्स की अग्रिम जमानत की याचिका को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि ससुराल में पत्नी को लगी चोट के लिए पति ही जिम्मेदार है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि भले ही यह चोट किसी अन्य रिश्तेदार की वजह से आई हो लेकिन इसके लिए पति को ही जिम्मेदार माना जाएगा। मारपीट के आरोपी शख्स की यह तीसरी शादी है जबकि महिला की दूसरी शादी है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, शादी के एक साल बाद साल 2018 में दोनों ने बच्चे को जन्म दिया था। बीते साल जून में महिला ने लुधियाना पुलिस में अपने पति और ससुरालवालों के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी। महिला का आरोप था कि दहेज की मांग पूरी न करने पर उसे उसके पति, ससुर और सास ने बेरहमी से पीटा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *