Home / यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू प्रेस कॉन्फ्रेंस

यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू प्रेस कॉन्फ्रेंस

Spread the love

लखनऊ यूपी सरकार लगातार बेरोजगार का मज़ाक उड़ा रही है. यूपी की जनता को धोखा देने का काम कर रही है. बेरोजगार मर रहा है सरकार अपनी पीठ थपथपा रही है. 45 सालो का रिकार्ड टूटा है नौजवान आवाज उठाता है तो लाठी बरसाई जाती है. हमारी मांग है मनरेगा 100 दिन के काम को 200 दिन करे सरकार. सरकार को व्यवस्था करना चाहिए था. लेकिन सरकार के मंत्री भ्रस्टाचार में लिप्त पाए गए. जिन्होंने भ्रष्टाचार से पर्दा उठाया उन्हें जेल भेज दिया गया. सभी उद्योग इस महामारी के दौरान आर्थिक बदहाली की स्थित में है. सरकार को इनके लिए नीति बनानी चाहिए थी. लेकिन सरकार ने कोई नीति नही बनाई. सूरत में कमाता था मजदूर परसो उसने आत्म हत्या कर ली. आर्थिक तंगी से परेशान हो कर आत्महत्या कर ली. बलिया में अबतक 20 लोगो ने आर्थिक तंगी से आत्महत्या कर ली. भदोई में हर साल जो काम चलता था वह ठप पड़ा है. आगरा में 3 लाख जूता बनाने वाले मजदूर है. लखनऊ में चिकन के कामगार बेरोजगार है. ये सरकार बेरोजगारों के साथ धोखा कर रही है. काँग्रेस लगातार मजदूरों की आवाज उठा रही है. मजदूरों की किसी अधिकरी ने मदद नही की. मजदूर दर दर की ठोकर खा रहा है कोई सुनने वाला नही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *