लखनऊ बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने पेपर लीक मामले में ट्वीट करते हुए लिखा जिस प्रकार सपा सरकार में नकल आम बात होती थी, उसी प्रकार भाजपा सरकार में भी पेपर लीक होने से यूपी में शिक्षकों की भर्ती के लिए आज की उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) का रद्द हो जाना अति-गंभीर मामला। करीब 21 लाख परीक्षार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ उचित नहीं।