Home / मौलाना यासूब अब्बास ने की आनंद स्वरूप शुक्ला के बयान की निंदा

मौलाना यासूब अब्बास ने की आनंद स्वरूप शुक्ला के बयान की निंदा

Spread the love

ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव एवं प्रवक्ता मौलाना यासूब अब्बास ने उत्तर प्रदेश के मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला के उस बयान की निंदा की है जिसमें उन्होंने अजान को लेकर टिप्पणी की है
मौलाना यासूब अब्बास ने कहा किए हिंदुस्तान गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल है यहां मस्जिदों में अजान भी होती है और मंदिरों में घंटे भी बजते हैं इससे न तो मुसलमानों को कोई परेशानी है ना हिंदुओं को कोई दिक्कत है लेकिन कुछ ऐसे लोग पैदा हो गए हैं जो हिंदू और मुस्लिम को आपस में लड़ा कर अपनी राजनीतिक रोटी सेकने की कोशिश कर रहे हैं।
मौलाना ने कहा कि अफसोस की बात है कि इस तरह उच्च पदों पर बैठे हुए लोग विश्वविद्यालय के कुलपति और मंत्री पद पर आसीन लोग इस तरह के बयान देकर माहौल को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।
उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ और केंद्र सरकार से अपील की कि उच्च पदों पर बैठे लोगों द्वारा इस तरह दिए जा रहे गलत बयानों पर लगाम लगाई जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *