लखनऊ 18, फरवरी 2023
ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के सेक्रेटरी एवं प्रवक्ता मौलाना यासूब अब्बास साहब के निजी आवास अवध पॉइंट लखनऊ में इन्हिदाम ए जन्नतुल बक़ीअ के 100, बरस मुकम्मल होने पर ज़ालिम आले सऊद के ख़िलाफ़ 05 मार्च 2023 को होने वाले अज़ीमउश्शान इज्तेमा के सिलसिले में शहरे अज़ा लखनऊ की अंजुमने हाय मातमी का मशावरती जलसा मुनक़्क़िद हुआ जिसमें तमाम अंजुमनों के ज़िम्मेदारान ने अपने क़ीमती मशवरों को पेश करके इस अज़ीमुश्शान इज्तेमा को कामयाब बनाने के लिए “लाय-ए-‘अमल” तय किया।





