सुप्रसिद्ध आलिम ए दीन और खतीब मौलाना मिर्जा मोहम्मद अतहर और मिर्जा मोहम्मद अशफाक साहब की बरसी की मजलिस आगामी 21 फरवरी को लखनऊ के हुसैनिया आसफुद्दौला बहादर बड़ा इमामबाड़ा में मुंअकिद होगी।
ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के जनरल सेक्रेटरी मौलाना मिर्जा यासूब अब्बास ने बताया कि इसमें देश-विदेश से ओलमा, खोतबा, जाकेरीन, शोअरा, और तुल्लाब शिरकत फरमाएंगे।
मजलिस को आयतुल्लाह मौलाना सैयद मुंतजिर मेंहदी रिजवी साहब कुम ईरान संबोधित करेंगे।