Home / चर्चित चेहरे / मोहम्मद शमी को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

मोहम्मद शमी को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

Spread the love

प्रीति जिंटा ने मोहम्मद शमी को देश के दूसरे सर्वोच्च खेल सम्मान अर्जुन अवार्ड की बधाई दी है। 9 जनवरी, 2024 को भारत के हीरो मोहम्मद शमी को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। मोहम्मद शमी के नाम का रिकमेंडेशन BCCI ने भारत सरकार को भेजा था। इसे स्वीकार कर लिया गया है। मोहम्मद शमी ने 2023 वनडे वर्ल्ड कप के दौरान सिर्फ 7 मैच में ही सर्वाधिक 24 विकेट हासिल किए थे। मोहम्मद शमी ने भारत को वर्ल्ड कप फाइनल तक पहुंचाने में सबसे अहम भूमिका निभाई थी। मोहम्मद शमी ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 9.5 ओवर में 58 रन देकर 7 विकेट चटकाए थे। वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन के लिए मोहम्मद शमी को अर्जुन अवार्ड दिया जा रहा है। के साथ भारत के हीरो मोहम्मद शमी को अर्जुन अवार्ड की बधाई दीजिए। ❤️

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *