रिंकू सिंह आज जिस मुकाम पर पहुंच चुके हैं उसके लिए वह शाहरुख खान का हमेशा शुक्रिया करते हैं। रिंकू ने कहा कि शाहरुख खान ने कभी उन्हें एक खिलाड़ी के रूप में नहीं देखा। रिंकू के मुताबिक शाहरुख आईपीएल के अलावा भी उनसे खूब बातें करते हैं और उन्होंने यह वादा किया है कि वह उनकी शादी में बारात में सबसे आगे आकर नाचेंगे। कोलकाता की तरफ से खेलने वाले रिंकू अब शाहरुख खान के परिवार के सदस्य की तरह है और वह उनकी बेटी सुहाना से भी काफी घुल मिल गए हैं। यही वजह है कि शाहरुख रिंकू को खूब पसंद करते हैं और उनकी तारीफ करते नहीं थकते हैं। रिंकू का भी मानना है कि शाहरुख खान उनके परिवार की तरह है जो हर पल उनके सपोर्ट के लिए खड़े रहते हैं।
क्रिकेट खिलाड़ी रिंकू सिंह और शाहरुख खान




