लखनऊ 29 दिसंबर 2021
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में 28 दिसंबर 2021 को ‘‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’’ मैराथन में लड़कियों ने पूरे उत्साह के साथ भागीदारी की और योगी सरकार के कुचक्रों को मुंहतोड़ जवाब दिया था। लखनऊ मैराथन में प्रथम स्थान पूजा पटेल, दूसरा स्थान निशा यादव और तीसरा स्थान डिम्पल ने प्राप्त किया, जिन्हें कार्यक्रम स्थल पर स्कूटी दी गई थी।
आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के राजीव सभागार में आयोजित पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी के कोषाध्यक्ष और पूर्व विधायक सतीश आजमानी ने ‘‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’’ मैराथन प्रतियोगिता में विजयी होने वाली प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किया। कार्यक्रम के लड़की हूँ लड़ सकती हूँ मैराथन में विजयी अनामिका, मंजू रानी, प्रीनू यादव और लक्ष्मी समेत 25 लड़कियों को स्मार्टफोन और 100 लड़कियों को स्मार्टवाच के साथ सर्टिफिकेट और मेडल प्रदान किए गए।
गौरतलब है कि 28 दिसंबर 2021 को लक्ष्य से कई गुना अधिक तकरीबन 20,000 की संख्या में पहुंचकर प्रदेश की बेटियों ने 26 दिसंबर 2021 को 1090 चौराहे पर दोहरे मानदंडों के आधार पर रोकी गयी मैराथन के प्रति ललकार दिखाई थी। राज्य की बेटियों ने योगी सरकार को संदेश दिया था कि नकारात्मक राजनीति एवं सरकारी तंत्रों का दुरुपयोग उन्हें स्वीकार नहीं है।
इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष श्री प्रमोद पांडे समेत कांग्रेस पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
,