श्रमिक दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल संवाद कार्यक्रम के दौरान श्रमिकों से सतर्कता बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि कोविड की पहली लहर में पीक पर 68,000 केस आये थे। दूसरी लहर 30 से 50 गुना संक्रामक हो चुकी है। यह महामारी है। पहले जब 500 मरीज भर्ती होते थे, उसमें से 30-40 को ऑक्सीजन को जरूरत पड़ती थी। आज अगर किसी कोविड हॉस्पिटल में 500 बेड हैं तो उसमें 450 को ऑक्सीजन देने की जरूरत है।
ज्यादातर को वेंटिलेटर की आवश्यकता है। सारी व्यवस्था इस समय दुरुस्त की जा रही हैं। इसलिए लापरवाही बिल्कुल न करें। थोड़ी सी लापरवाही भारी पड़ सकती है। औद्योगिक इकाइयों में कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराया जा रहा है।