Home / मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिए 3 दिन में रैन बसेरा बनाने एवं सफाई करने के निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिए 3 दिन में रैन बसेरा बनाने एवं सफाई करने के निर्देश

Spread the love

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ठंड के दृष्टिगत राहत आयुक्त कार्यालय को प्रदेश में अगले 03 दिन में रैन बसेरों की सुरक्षा एवं साफ-सफाई का प्रबन्ध करते हुए इन्हें स्थापित करने के निर्देश दिए हैं।

नगर मजिस्ट्रेट, तहसीलदार तथा थानाध्यक्ष यह सुनिश्चित करें कि फुटपाथ पर सोए लोगों को रैन बसेरों में पहुंचाया जाए।

राजस्व विभाग द्वारा शीतलहर में राहत कार्यों के अन्तर्गत कम्बल वितरण हेतु समस्त जनपदों को प्रति तहसील ₹05-05 लाख तथा अलाव हेतु प्रति तहसील ₹50 हजार की धनराशि, इस प्रकार कुल ₹19.25 करोड़ की धनराशि जारी कर दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *