लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद लखनऊ स्थित लोक भवन में ‘मिशन रोजगार’ के अंतर्गत 278 सहायक आचार्य, 2,142 स्टाफ नर्स एवं 48 आयुष चिकित्सा शिक्षकों को नियुक्ति-पत्र वितरित किए।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा के अंतर्गत 750+ एम्बुलेंस और एडवांस लाइफ सपोर्ट (ALS) एम्बुलेंस का फ्लैग ऑफ किया।





