लखनऊ उत्तर प्रदेश में स्कूल चलो अभियान अब और तेज गति से चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 1 मई से प्रदेशभर में विशेष नामांकन अभियान शुरू होगा, जिसका लक्ष्य 6 से 14 साल तक के हर बच्चे का स्कूल में 100% नामांकन सुनिश्चित करना है। अभियान का फोकस उन बच्चों पर रहेगा जो अब तक स्कूल से बाहर हैं या बीच में पढ़ाई छोड़ चुके हैं
अभियान का उद्देश्य
सरकार का लक्ष्य सिर्फ नामांकन बढ़ाना नहीं, बल्कि हर बच्चे को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना है। इसके लिए प्रदेश में अभियान को मिशन मोड में चलाया जाएगा, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रह जाए
अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि कक्षा 5 से 6, 8 से 9 और 10 से 11 में भी 100% ट्रांजिशन सुनिश्चित किया जाए
श्रमिक बस्तियों तक पहुंचेगी टीम
अभियान के तहत टीमें श्रमिक बस्तियों, ईंट-भट्ठों, झुग्गी-झोपड़ियों और कमजोर वर्ग की बस्तियों में जाकर बच्चों की पहचान करेंगी .
इन क्षेत्रों में रहने वाले ऐसे बच्चों को चिन्हित किया जाएगा जो स्कूल नहीं जा रहे हैं या बीच में पढ़ाई छोड़ चुके हैं .
सरकार का कहना है कि यह प्रक्रिया घर-घर सर्वे और स्थानीय स्तर पर निगरानी के जरिए पूरी की जाएगी
ड्रॉपआउट बच्चों पर फोकस
अभियान का एक बड़ा हिस्सा ड्रॉपआउट बच्चों को वापस स्कूल से जोड़ने पर केंद्रित रहेगा .
अधिकारियों के अनुसार, ऐसे बच्चों की सूची तैयार कर उनके अभिभावकों से संपर्क किया जाएगा और पुनः नामांकन कराया जाएगा .
इसके साथ ही 6 से 14 वर्ष के बच्चों के अनिवार्य नामांकन को प्राथमिकता दी जाएगी ��.
बालिकाओं और दिव्यांग बच्चों पर जोर
सरकार ने बालिकाओं और दिव्यांग बच्चों के नामांकन पर खास जोर देने की बात कही है
यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सामाजिक, आर्थिक या शारीरिक बाधाओं के कारण कोई बच्चा स्कूल से बाहर न रह जाए .
अभियान के जरिए समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने पर भी ध्यान दिया जा रहा है
प्रशासनिक तैयारी
प्रदेश के सभी मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं .
शिक्षक, अनुदेशक, शिक्षामित्र और एसएमसी सदस्य भी नामांकन बढ़ाने की प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाएंगे
सरकार का मानना है कि इस अभियान को जन आंदोलन की तरह चलाकर शिक्षा से वंचित हर बच्चे तक पहुंच बनाई जा सकती है
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा फैसला, 1 मई से मिशन मोड में चलेगा स्कूल चलो अभियान





