Home / महिला ने लगाया वसीम रिजवी पर बलात्कार का आरोप।

महिला ने लगाया वसीम रिजवी पर बलात्कार का आरोप।

Spread the love

एक महिला ने शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी पर बलात्कार का आरोप लगाया है उक्त महिला का पति वसीम रिजवी के यहां ड्राइवरी का काम करता है।
आरोप के अनुसार 5 माह पूर्व वसीम रिजवी ने पति को बाहर भेजकर महिला से जबरदस्ती गलत काम किया था साथ ही अश्लील फोटो और वीडियो दिखा कर बदनाम करने और परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी थी। डर के मारे पत्नी ने ज़बान नहीं खोली थी।
मगर आए दिन पति को बाहर भेज वसीम रिजवी महिला से जबरदस्ती गलत काम करता रहा। पानी सर से ऊपर देख कर महिला ने पति को आप बीती सुनाई।
11 जून 2021 को वसीम से बात करने गये पति को वसीम ने नंगा कर बुरी तरह मारा पीटा तथा ड्राइविंग लाइसेंस भी छीन लिया।साथ ही साथ शिकायत पर जान से मारने की धमकी दी।
रातो रात पति ने वसीम रिजवी का दिया हुआ मकान खाली कर पत्नी समेत पुलिस से गुहार लगाई। वकीलों और पार्षदों की मदद से महिला सआदतगंज थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *