Home / चुनाव जीतने के बाद केंद्रीय नेतृत्व ही यूपी में सीएम का चेहरा तय करेगा।स्वामी प्रसाद मौर्य

चुनाव जीतने के बाद केंद्रीय नेतृत्व ही यूपी में सीएम का चेहरा तय करेगा।स्वामी प्रसाद मौर्य

Spread the love

अगले साल होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में सीएम फेस को लेकर फैला भ्रम खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। रविवार को बीजेपी दफ्तर में संगठन की मीटिंग में भाग लेने आए सरकार के श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने यह कहकर इसे और आगे बढ़ा दिया कि चुनाव जीतने के बाद केंद्रीय नेतृत्व ही यूपी में सीएम का चेहरा तय करेगा।
स्वामी प्रसाद का यह बयान यूपी के डेप्युटी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बयान के बाद आया है। केशव मौर्य भी यह कह चुके हैं कि बीजेपी की परंपरा रही है कि केंद्रीय नेतृत्व ही सीएम फेस तय करता है। हम पहले केवल चुनाव जीतने पर ही फोकस कर रहे हैं।
हालांकि इससे इतर यूपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह साफ कह चुके हैं कि प्रदेश में चुनाव सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ही होंगे। उनसे ज्यादा परिश्रमी और ईमानदार मुख्यमंत्री कौन है?
स्वामी प्रसाद मौर्य ने पत्रकारों के इस सवाल पर कि बीजेपी का सीएम फेस कौन होगा? कहा कि 2017 में भी बीजेपी ने सीएम का चेहरा घोषित नहीं किया था। 2022 में भी संगठन और केंद्र ही इस बारे में आखिरी फैसला लेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *