मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश भवन, दिल्ली में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा आयोजित बैठक में सीहोर जिले के आष्टा में गेल (इंडिया) लिमिटेड द्वारा लगाई जाने वाली देश की सबसे बड़ी एथेन क्रैकर परियोजना को स्वीकृति प्रदान की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस परियोजना के माध्यम से स्थानीय स्तर पर रोजगार का सृजन होगा और प्रदेश के औद्योगिकीकरण को बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री जी ने परियोजना के लिए आवश्यक भूमि के अधिग्रहण की शीघ्र कार्यवाही के निर्देश दिए।



