कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को देश में कोरोना की स्थिति को लेकर एक श्वेत पत्र जारी किया. इस मौके पर राहुल गांधी ने कहा कि इस श्वेत पत्र का मकसद सरकार पर उंगली उठाना नहीं है बल्कि इसका मकसद गलतियों को समय रहते ठीक करना है.
राहुल गांधी ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर से 90 प्रतिशत मौतें सुविधाओं के अभाव में हुईं हैं. सरकार की लापरवाही से लाखों की जान गईं, करोड़ों लोग कोरोना से प्रभावित हुए. क्योंकि अस्पतालों में बेड की कमी, ऑक्सीजन की कमी दूर करने के लिए सरकार ने कोई तैयारी नहीं की थी. अब तीसरी लहर, चौथी लहर आने की संभावना है. पूरा देश जानता है कि तीसरी लहर आने जा रही है, ऐसे में सरकार को पहले से इसकी तैयारी करनी चाहिए.