महाराष्ट्र में आज बीएमसी समेत 29 नगर निगमों के लिए मतदान हो रहा है, जिसमें 3.48 करोड़ मतदाता 15,931 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान सुबह 7:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेगा। बीएमसी चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति और ठाकरे बंधुओं के गठबंधन के बीच दिलचस्प मुकाबला होने की उम्मीद है। बीएमसी एशिया की सबसे अमीर सिविक बॉडी है, जिसका सालाना बजट करीब 75 हजार करोड़ रुपये है
क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने अपने परिवार के साथ मतदान किया है। उन्होंने लोगों से मतदान करने की अपील की है। सचिन तेंदुलकर के साथ उनकी पत्नी अंजली और बेटी सारा ने भी मतदान किया है
नवी मुंबई में बीएमसी चुनाव के दौरान पेल्हार पोलिसांनी एक स्कूटी में 10 लाख 9 हजार रुपये की नकदी जब्त की है। इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
वोटिंग के परिणाम 16 जनवरी को आएंगे।


