Home / मशहूर संगीतकार वाजिद ख़ान का निधन

मशहूर संगीतकार वाजिद ख़ान का निधन

Spread the love

1 जून 2020

बॉलीवुड की दुनिया से अब एक और दुखद खबर सामने आई है। मशहूर संगीतकार वाजिद खान का निधन हो गया है।
इंडस्ट्री में साजिद-वाजिद के नाम से मशहूर दो भाईयों की जोड़ी अब हमेशा के लिए टूट गई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ दिनों से उनकी किडनी का इलाज चल रहा था। इसी दौरान वाजिद का कोरोना वायरस टेस्ट किया गया तो उनकी रिपोर्ट पॉजीटिव आई।
वह पिछले एक सप्ताह से कोरोना वायरस से संक्रमित थे। रविवार को बिगड़ने लगी थी तबीयत
वाजिद को मुंबई के चेंबुर में ही एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
कुछ वक्त पहले ही उनकी किडनी ट्रांसप्लांट की गई थी, लेकिन इसके बाद भी उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी।
रविवार की शाम से ही उनकी हालत ज्यादा बिगड़ने लगी। डॉक्टर्स उन्हें बचाने की तमाम कोशिशों में जुटे हुए थे।

साजिद-वाजिद ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत 1998 में आई सलमान खान की फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ में संगीत देकर की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *