9/5/2020 कोरोना महामारी व लॉकडाउन के बीच लाखों मजदूरों की घर वापसी से भारतीय अर्थव्यवस्था को तीन लाख करोड़ से ज्यादा का नुकसान हो सकता है। पीएचडी चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल ने हिन्दुस्तान को बताया कि प्रवासी मजदूरों का योगदान देश के सभी उद्योगों में है। उनकी घर वापसी से फौरी तौर पर सभी उद्योगों जिनमें मैन्युफैक्चरिंग से लेकर रियल एस्टेट और कंसट्रक्शन शामिल हैं, को करीब 25 से 30 फीसदी का नुकसान उठाना होगा। ऐसा कुशल और अकुशल मजूदरों की कमी के कारण उत्पादन प्रभावित होने से होगा।