ब्लूमबर्ग के भारत में 30 वर्ष पूरे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

नई दिल्ली | शाबू ज़ैदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह ब्लूमबर्ग के प्रतिनिधियों से मुलाकात पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भारत में कंपनी के 30 वर्ष पूरे होने पर बधाई दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत में ब्लूमबर्ग की उपस्थिति का विस्तार करने और देश की अर्थव्यवस्था, बाजारों तथा लोगों के साथ अपने जुड़ाव को और मजबूत करने की कंपनी की योजनाओं का भारत स्वागत करता है।

उन्होंने कहा कि भारत की विकास यात्रा लगातार विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक अवसर पैदा कर रही है। भारत में आर्थिक विकास की संभावनाएं देश और दुनिया के निवेशकों तथा कंपनियों के लिए नए अवसर खोल रही हैं।

प्रधानमंत्री ने ब्लूमबर्ग की भारत में बढ़ती भागीदारी का स्वागत करते हुए देश की अर्थव्यवस्था और बाजारों के साथ उसके गहरे जुड़ाव की उम्मीद जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *