छात्राओं की सुरक्षा, बेहतर सुविधाओं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर सीएम रेखा गुप्ता ने की चर्चा
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विभिन्न कॉलेजों की छात्रा प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया। इस दौरान छात्राओं ने कॉलेज परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने से जुड़े अपने सुझाव रखे।
मुख्यमंत्री ने छात्राओं के विचारों और सुझावों को महत्वपूर्ण बताते हुए युवा नीति के निर्माण में उनकी भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बजट-पूर्व बैठकों और नियमित संवाद कार्यक्रमों में छात्राओं की भागीदारी सुनिश्चित करना जरूरी है, ताकि उनकी जरूरतों और अपेक्षाओं को नीतिगत फैसलों में उचित स्थान मिल सके।
इस संवाद का उद्देश्य छात्राओं की समस्याओं, शैक्षणिक आवश्यकताओं और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को समझना तथा उनके सुझावों को शासन और नीतिगत प्रक्रिया से जोड़ना रहा। छात्राओं की सक्रिय भागीदारी से शिक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने और कॉलेज परिसरों में बेहतर माहौल तैयार करने में मदद मिल सकती है।
