दिल्ली में नकली 20 रुपये के सिक्कों का बड़ा गैंग पकड़ा गया, 5 हजार सिक्के बरामद

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने नकली 20 रुपये के सिक्के बनाकर बाजार में सप्लाई करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 1 नवंबर को मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास एक कार से 5,000 नकली सिक्के बरामद किए, जिनकी कुल फेस वैल्यू करीब एक लाख रुपये है।

पुलिस के मुताबिक, कार की पिछली सीट से 50 पैकेट मिले। प्रत्येक पैकेट में 100 नकली सिक्के रखे हुए थे। मौके से सिक्कों की सप्लाई करने के आरोप में पारस जैन नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और नकली सिक्कों के निर्माण से जुड़े नेटवर्क की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *