बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 37 साल के दीपक प्रकाश कुशवाहा को मंत्री बनाया है। दीपक प्रकाश के पिता राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा हैं। दीपक प्रकाश ने चुनाव नहीं लड़ा था, इसलिए उन्हें मंत्री बने रहने के लिए छह महीने के भीतर विधानमंडल का सदस्य बनना होगा।
दीपक प्रकाश की पत्नी साक्षी मिश्रा मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं। साक्षी के पिता एक रिटायर्ड आईएएस अधिकारी हैं, जिनका नाम एसएन मिश्रा है। साक्षी ने बिहार विधानसभा चुनाव में अपने पति के साथ मिलकर सास स्नेहलता कुशवाहा के लिए गांव-गांव घूमकर प्रचार किया था।
दीपक और साक्षी की लव मैरिज हुई थी। दीपक प्रकाश ने एमआईटी मणिपाल से बीटेक की डिग्री प्राप्त की है। उन्होंने एक मल्टीनेशनल कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम किया और बाद में अपना खुद का व्यवसाय शुरू किया।





