Home / बिहार चुनाव के लिए नया मोर्चा बनाने को आगे आए यशवंत सिन्हा।

बिहार चुनाव के लिए नया मोर्चा बनाने को आगे आए यशवंत सिन्हा।

Spread the love

बिहार में विधानसभा चुनावों से पहले नया मोर्चा आकार ले रहा है। जानकारी के मुताबिक विपक्षी दल बीजेपी-जेडीयू गठबंधन के खिलाफ एक मजबूत गठबंधन बनाने के लिए काम कर रहे हैं। बता दें कि इस साल अक्टूबर में बिहार के विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसके लिए प्रदेश की सभी राजनीतिक पार्टियों ने जोड़-तोड़ करनी अभी से शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने बीजेपी और जेडीयू गठबंधन के खिलाफ एक एकजुट मोर्चा बनाने का प्रयास किया है। आरजेडी, कांग्रेस और अन्य दलों को एक साथ लाने के लिए बातचीत चल रही है। बिहार प्रवासियों के बीच कुशासन और विनाश के मुद्दे को उठाने के लिए मोर्चा बनाने की योजना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *