Home / बांग्‍लादेश के व‍िदेश मंत्री बोले- कई मामलों में हम भारत से बेहतर, अमि‍त शाह को मालूम नहीं

बांग्‍लादेश के व‍िदेश मंत्री बोले- कई मामलों में हम भारत से बेहतर, अमि‍त शाह को मालूम नहीं

Spread the love

बांग्‍लादेश के व‍िदेश मंत्री एके अब्दुल मोमेन ने कहा है कि उनके देश के बारे में गृह मंत्री अमि‍त शाह के पास बेहद कम जानकारी है। उनका दावा है कि कई मामलों में हम भारत से बेहतर हैं। मोमेन ने ये बात मंगलवार रात को उस समय कही जब उनसे बांग्ला अखबार आनंद बाजार में छपे शाह के साक्षात्कार के बारे में पूछा गया।
अमित शाह ने इस साक्षात्कार में कहा था कि बांग्लादेश के गरीब लोग भारत में आते हैं, क्योंकि वहां उनके पास पर्याप्त खाना नहीं होता। शाह का कहना था कि बंगाल में बीजेपी के आने के बाद ये घुसपैठ पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। ध्यान रहे कि बंगाल पर कब्जे के लिए बीजेपी पूरी तरह से जोर लगा रही है। खुद पीएम मोदी के साथ अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। बांग्लादेश से घुसपैठ रोकना उनका एजेंडा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *