Home / बसपा वरिष्ठ नेता इंजीनियर नसीम कांग्रेस में शामिल

बसपा वरिष्ठ नेता इंजीनियर नसीम कांग्रेस में शामिल

लखनऊ, 29 अक्टूबर 2021।

कांग्रेस पार्टी की विचारधारा एवं सिद्धांतों तथा कांग्रेस की महासचिव एवं यूपी प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा जी द्वारा जनता के लिए किये जा रहे संघर्षो से प्रभावित होकर बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता, जनपद सीतापुर से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी दूसरे स्थान पर रहे इंजीनियर नसीम ने अपने सैकड़ो साथियों के साथ आज कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिसमें वर्तमान जिलापंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, बहुजन समाज पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष आदि शामिल रहे। उन्हें उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्री सतीश अजमानी जी, पूर्व विधायक श्री श्याम किशोर शुक्ला जी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रशासन प्रभारी श्री योगेश दीक्षित जी, मीडिया विभाग के वाइस चेयरमैन श्री पंकज श्रीवास्तव जी ने सदस्यता ग्रहण करायी।

प्रदेश प्रवक्ता श्री संजय सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में श्री सतीश अजमानी जी ने इंजीनियर नसीम और उनके साथियों का स्वागत करते हुए कहा कि मौजूदा दौर में झूठ, नफरत की राजनीति हो रही है। जिसमें इंसानों, किसानों, नौजवानों,बेरोजगारों, महिलाओं आदि को इस नफरत की राजनीति का निशाना बनाया जा रहा है। जिसकी आड़ में प्रदेश के संसाधनों को लूटा जा रहा है, सरकार अपने उद्योगपति मित्रों की मदद कर रहीं है और प्रदेश की जनता का शेषण हो रहा है। जनता को मूलभूत अधिकारों से वंचित किया जा रहा है।

कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद इंजीनियर नसीम ने अपने सम्बोधन में कहा कि विगत् दो वर्षो से उत्तर प्रदेश में जनता के मुद्दों पर श्रीमती प्रियंका गांधी जी लगातार संघर्ष कर रहीं हैं। लखीमपुर में जब किसानों के जुलूस पर गाड़ी चढ़ाने की निर्मम घटना हुई, उस वक्त सबसे पहले किसानों के परिवार को न्याय दिलाने के लिए श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा जी जिस तरह से रात के बारह बजे भंयकर बारिश, आंधी तुफान में लखीमपुर के लिए निकलीं और सीतापुर में गिरफ्तार हो गयीं। गिरफ्तार होने के बावजूद न्याय के लिए संघर्ष नहीं छोड़ा और प्रदेश सरकार को बिना शर्त रिहा करने के लिए विवश किया और फिर तीन दिन बाद रिहा होते ही सबसे पहले जाकर पीड़ित परिवारों से मिलीं और न्याय दिलानें का मार्ग प्रशस्त किया।

कोरोनाकाल में जब सरकार जनता को सहूलियत देने के बजाए उनके उपर एफआईआर दर्ज कर धमकाने का काम कर रही थी तब उन्होंनें पीड़ित व्यथित प्रदेश वासियों के लिए भोजन, दवाई एवं प्रवासी मजदूरों के लिए बसें भेजकर उनकों मदद पहुंचाने का काम किया। इन घटनाओं से प्रेरित होकर हमनें कांग्रेस पार्टी की सदस्यता लेने का मन बनाया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मीडिया विभाग के वाइस चेयरमैन श्री पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि यह लोकतंत्र और भारत देश को बचाने की लड़ाई चल रही है। ऐसे में इंजीनियर नसीम जी सिर्फ कांग्रेस परिवार से ही नहीं जुड़ रहें हैं बल्कि देश को बचाने के मुहिम में शामिल हो रहे हैं। ऐसे दौर में जब भारतीय जनता पार्टी एवं आरएसएस द्वारा नफरत फैलाई जा रही है, ऐसे समय में आप लोगों का कांग्रेस परिवार से जुड़ना निश्चित रूप से श्री राहुल गांधी द्वारा नफरत फैलाने वालों के खिलाफ लड़ाई में कांग्रेस पार्टी को ताकत मिलेगी।

सदस्यता ग्रहण करने वालों में जिला पंचायत सदस्य श्री रईस अहमद, बहुजन समाज पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान श्री बकरीद खां, बहुजन समाज पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष श्री मोहसीन, श्री विजय कुमार बाजपेयी, श्री जलाल अहमद, श्री अजय भार्गव, पूर्व प्रधान श्री रमेश मिश्र, श्री सकील अहमद, श्री सत्रोहनलाल, श्री पवन मिश्रा, श्री गुडडू यादव, श्री प्रमोद बहेलिया, मो. हफीज खीरीपुर, मो. असलम, श्री प्रभात सिंह, श्री किशोरी लाल मौर्या, श्री बाबू खां,श्री प्रमोद बहेलिया, श्री धर्मेन्द्र कश्यप समेत सैकड़ो लोगों ने सदस्यता ली। इसी क्रम में महिला कांग्रेस मध्य अध्यक्ष श्रीमती ममता चौधरी के नेतृत्व में महिला की लखनऊ जिलाध्यक्ष श्रीमती रूबीना रईस द्वारा सीमा अली, अफसाना, नगमा फतिमा, रूबिना, रूकसाना, अफसा जहां, अनिता सिंह, मनीषा चौधरी, रोहिणी जैन आदि महिलाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *