Home / पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना राज्य के अवाम के हित में

पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना राज्य के अवाम के हित में

Spread the love

पूर्व राज्यपाल श्री अजीज कुरैशी ने आज समाजवादी पार्टी के मुख्यालय लखनऊ में समाजवादी पार्टी के समाजवादी पार्टी के राष्ट् अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भेंट की।
श्री कुरैशी ने कहा कि सन् 2022 के विधानसभा चुनावों में श्री अखिलेश यादव का मुख्यमंत्री बनना तय है। उनका मुख्यमंत्री बनना राज्य के अवाम के हित में है।
श्री कुरैशी ने कहा कि भाजपा ने पूरे प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। उत्तर प्रदेश की बेहतरी के लिए समाजवादी पार्टी की सरकार का बनना जरूरी है। परस्पर सद्भाव और सौहार्द के बिना विकास सम्भव नहीं है।
श्री कुरैशी ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र को खत्म कर रही है। संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है। विरोध की आवाज को कुचला जा रहा है। असहमति को देशद्रोह बताया जा रहा है। जनता की तकलीफों की तरफ भाजपा सरकारें ध्यान नहीं दे रही है। किसान, नौजवान, व्यापारी सभी सरकार से त्रस्त हैं। अब लोग जल्दी से जल्दी भाजपा सरकार से छुटकारा चाहते हैं। सभी की निगाहें श्री अखिलेश यादव पर टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *