लखनऊ बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो सुश्री मायावती ने बसपा राज्य कार्यालय, लखनऊ में प्रबुद्ध विचार गोष्ठी के समापन समारोह में आये हुए विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए आह्वान किया कि उत्तर प्रदेश के सर्वांगीण विकास व सर्व समाज के कल्याण एवं उत्थान हेतु आगामी विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनाइए। जनसभा में आये हुए सभी लोगों के उत्साह को देखकर यह स्पष्ट है कि जनता जनार्दन ने उत्तर प्रदेश में आदरणीय बहन जी को 5वीं बार मुख्यमंत्री बनाने का ठान लिया है।