Home / बदमाशों ने पुलिस टीम पर बरसाईं गोलियां* 8 पुलिसकर्मी शहीद, चार घायल

बदमाशों ने पुलिस टीम पर बरसाईं गोलियां* 8 पुलिसकर्मी शहीद, चार घायल

Spread the love

यूपी के कानपुर में बीती रात चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव में शातिर बदमाश विकास दुबे को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग में आठ पुलिसकर्मियों की दर्दनाक मौत और चार घायल हुये है। घायलों को रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना की पुष्टि एडीजी जय नारायण सिंह ने की है।
शहीद पुलिसकर्मियों में सीओ बिल्हौर देवेंद्र मिश्रा और एसओ शिवराजपुर महेश यादव भी हैं। बदमाश विकास और उसके साथियों की फायरिंग में एसओ बिठूर, एक दरोगा समेत कई पुलिसकर्मियों को भी गोली लगी। सिपाही अजय सेंगर, अजय कश्यप, सिपाही शिवमूरत, दरोगा प्रभाकर पांडेय, होमगार्ड जयराम पटेल समेत सात पुलिसकर्मियों को गोलियां लगीं।
गुरुवार बीती रात करीब साढ़े 12 बजे बिठूर और चौबेपुर पुलिस ने मिलकर विकास दुबे के गांव बिकरू में उसके घर पर दबिश दी। बिठूर एसओ कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि विकास और उसके 8, 10 साथियों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। घर के अंदर और छतों से गोलियां चलाई गईं। जिस तरीके से हमला हुआ, उससे आशंका है कि बदमाशों को पुलिस की दबिश की भनक मिल गई थी।
विकास दुबे खूंखार अपराधी है जिस पर 2003 में शिवली थाने में घुसकर तत्कालीन श्रम संविदा बोर्ड के चेयरमैन राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त भाजपा नेता संतोष शुक्ला की हत्या का आरोप लगा था। बाद में वह इस केस से बरी हो गया था। इसके अलावा विकास दुबे पर प्रदेश भर में दो दर्जन से ज्यादा मुकदमा दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *