Home / फ़ैमिली वेलफ़ेयर एसोसिएशन बाराबंकी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम का आयोजन

फ़ैमिली वेलफ़ेयर एसोसिएशन बाराबंकी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम का आयोजन

Spread the love

आज दिनांक 07-03-2021 को जनपद बाराबंकी में पुलिसलाइन ग्राउंड में मिशन शक्ति के अंतर्गत वामा सारथी पुलिस फ़ैमिली वेलफ़ेयर एसोसिएशन बाराबंकी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एडीजी श्री एस एन सावत, प्रो० सुनीता मिश्रा सावत, ज़ोनल अध्यक्षा वामा सारथी, श्रीमती अन्विता प्रसाद, जनपद अध्यक्षा वामा सारथी एवं पुलिस अधीक्षक श्री यमुना प्रसाद जी द्वारा की गई। कार्यक्रम में महिलाओं व बच्चों के अधिकारों पर विशिष्ट कार्य कर रही नया सवेरा से तकनीकी सलाहकार सुश्री रागिनी सक्सेना , राजकीय बालिका इंटर कालेज की प्राचार्य श्रीमती डा पूनम सिंह व सामाजिक कार्यकर्ता सुश्री अमृता शर्मा को विशेष सम्मान दिया गया। सभी मंचासीन सभी गणमान्यों ने महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर अपने अपने विचार प्रस्तुत किए। विभिन्न विद्यालयों से आए बालक- बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी। साथ ही महिलाओं के क्षेत्र में पुलिस टीम की महिला उप आरक्षी माया यादव, शशि मिश्रा, कांस्टेबल मौसमी जी, प्रिया सिंह, आरती श्रीवास्तव, उषा माही, आरती समेत अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं जिनमे सुमन श्रीवास्तव, बिंदु पांडेय, ज़ीनत मुफ़्ती, शाइस्ता अख़्तर, गुले सबा अय्यूब सहित कई को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *